jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

बड़ी खबर सिवनी मालवा: पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक को फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए बदमाश, नर्मदापुरम हरदा गंजाल नदी के पास पुलिस चेक पॉइंट पर पुलिस ने पकड़ा, 4 गिरफ्तार

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक को किडनैप कर चार युवक फोर व्हीलर से ले जा रहे थे। लेकिन नर्मदापुरम हरदा मेंन रोड गंजाल नदी के पास पुलिस चेक पॉइंट पर देखकर आरोपी घबरा गए पुलिस ने गाड़ी चेक की तो उसमें एक युवक घबराया हुआ था पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि यह मुझे पकड़ कर ले जा रहे हैं पुलिस ने गाड़ी में बैठे युवकों से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह नशा करता है इसे नशा मुक्ति केंद्र इंदौर ले जा रहे हैं लेकिन पुलिस को शंका हुई और थाने ले जाकर फरियादी से पूछा तो कुछ और सनसनीकेज मामला निकला। फरियादी युवक विकास ने थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती को बताया कि एक दोस्त का फोन आया कि मुझे कुछ दोस्त बुला रहे हैं मैं हनुमान मंदिर के पास आया तभी मुझे तीन लड़के जबरदस्ती फोर व्हीलर गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे गंजाल नदी के पास पुलिस विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट थी पुलिस ने फोर व्हीलर

रोककर पूछताछ कर थाने लाकर जब फरियादी विकास से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे मारपीट कर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर मैंने पूरी घटना बताई थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि विकास का दोस्त रोशन ने पैसे उधार लिए थे पैसे वापस नहीं देने पर रोशन की जगह उसके दोस्त विकास को ले जा रहे थे।

- Install Android App -

पुलिस ने मामला जांच में लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज किया है जो देवास झाबुआ इंदौर के रहने वाले हैं इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की घटना घटित ना हो फरियादी की शिकायत पर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह हुए गिरफ्तार

मिहिर कीकादार निवासी देवास, अवधेश शर्मा निवासी इंदौर, आशुतोष भंडारी, झाबुआ, आशीष सूरमा देवल मोहल्ला, सिवनी मालवा, को गिरफ्तार किया।

इनका कहना है।

सिवनी मालवा के देवल मोहल्ला निवासी रोशन सूरमा और विकास रघुवंशी ने इंदौर के किसी व्यक्ति से रुपया कर्ज लिया था। जिसे चुकाने के लिए देनदार रुपयों के लिए दबाव बना रहा था और रोशन विकास से रुपया मांग रहा था। लेकिन विकास का कहना है कि रुपया रोशन ने उठाया है, उसी ने खर्च किया है पूछताछ की जा रही है।

सज्जन सिंह मुकाती 

थाना प्रभारी सिवनी मालवा