jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन देंगे सीएम योगी को चुनाव में चुनौती,गोरखपुर शहर से चुनाव मैदान में

गोरखपुर  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के सामने गोरखपुर शहर सीट पर ख्वाजा शमसुद्दीन को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा की ओर से शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में शमसुद्दीन का नाम भी शामिल है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में शामिल पूर्वांचल के 10 जिलों की 54 विधान सभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

- Install Android App -

छठे चरण के लिये चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की थी। बसपा की सूची में शामिल प्रमुख सीटों में गोरखपुर शहर के अलावा कुशीनगर जिले की फाजिल नगर सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में संतोष तिवारी का नाम भी शामिल है। श्री तिवारी इस सीट पर सपा के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव में चुनौती देंगे।

मौर्य हाल ही में योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए थे। बसपा ने गोरखपुर की चल्लिूपार सीट से राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। श्री सिंह इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता रहे एवं हाल ही में सपा में शामिल हुए विनय शंकर तिवारी को चुनौती देंगे। श्री तिवारी चिल्लूपार सीट से पिछले चुनाव में बसपा के ही टिकट पर विधायक बने थे।