jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

बस स्टैंड पर अवैध एजेंटों से परेशान सवारी, से आये दिन होते है नागरिकों से विवाद

के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा । नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित राजमाता विजय सिंधिया बस स्टैंड पर बस स्टैंड पर पर बसों के स्टॉफ व संचालकों से बस स्टैंड पर अवैध रूप से एजेंटी के नाम पर की जा रही बसूली कोई भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रोक नहीं पाया है। इन एजेंटों की पहुंच नेताओं तक रहने से यह अधिकारियों से भी नहीं डरते हैं। कई बार प्रशासन ने एजेंटों को बस स्टैंड से खदडऩे का प्रयास किया, किंतु नतीजा सिफर ही रहा है। खास बात यह है कि बस स्टैंड पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुर्करण सिंह के द्वारा एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाईं गई थी, पर थाने से उक्त पुलिसकर्मी की ड्यूटी हटा दी गई जिससे एजेंटों का अवैध धंधा फलफुल रहा है।

- Install Android App -

कुछ दिनों तक सबकुछ शांत रहने के बाद फिर से एजेंटों के गुर्गे बसस्टैंड पर पहुंच जाते हैं और बसों के आते ही उसके कंडक्टर से अवैध रूप से राशि लेने पहुंच जाते हैं। एजेंट हर बार नए-नए लड़कों को रखते हैं, जिससे की उनकी पहचान नहीं हो सके। रविवार को भी बस स्टैंड पर आने वाली बस के रूकते ही पहले से तैनात एजेंटों के द्वारा बस पर पहुँच सवारियों को बैठना शुरू कर दिया।

आपको बता दें की बस स्टैंड पर आए दिन अवैध एजेंटो के चलते विवाद होते रहते है। जिसके चलते बस स्टैंड पर एक पुलिस कर्मी को तैनात किया गया था। परन्तु कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा अब पुनः बस स्टैंड पर एजेंट सक्रीय हो गए। जिससे की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सवारी आदित्य और रामभरोस ने बताया की यदि कोई बस थोड़ी बहुत लेट हो जाती है तो बस आते ही एजेंट सवारियों को बस में बैठने से रोकने लगते है। जिससे आये दिन बस स्टैंड पर विवाद होते है। परन्तु इस और पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं है।