ब्रेकिंग
हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी

बहू को बचाने आई सास, करंट लगने से दोनों की मौत

दमोह। नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम खेजरा कला गांव में शुक्रवार सुबह कपड़े सुखाते समय बहू करंट की चपेट में आ गई। बहू को बचाने आई सास को भी करंट लग गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बचाने आई पड़ोसन भी करंट की चपेट में आई

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बहू क्रांति पति मोहन रजक (27) सुबह 7 बजे लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थी। तभी कोई बिजली की डोरी इस लोहे के तार में टच हो गई जिसमें कट लगा था इसलिए बहू को करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर सास उसे बचाने आई तो उसे भी करंट लग गया। दोनों की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।

पड़ोसियों ने बिजली बंद कर तीनों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां सास, बहू को मृत घोषित कर दिया गया और पड़ोसन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारी फिलहाल जांच कर रहे हैं कि आखिर करंट कैसे फैल गया।