jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, 2 मई को सीहोर आयेगे, 27 कुंडीय शिवशक्ति नक्षत्रमाक रूद्र महायज्ञ में होगे शामिल

रेहटी । तहसील में आने वाले ग्राम जाजना मट्ठा गांव में मां नर्मदा नदी के बीच स्थित 27 कुंडीय शिवशक्ति नक्षत्रमाक रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्वामी रामभद्राचार्य महाराज और 1008 श्री महामंडलेश्वर बाल योगी बाल कृष्ण दास जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहा है। इसी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए 2 मई को बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कुमार शास्त्री भी रेहटी तहसील के गांव पहुंचेंगे सुर्खियों में छाए हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार प्रदेश के एक और प्रसिद्ध कथावाचक पंडति प्रदीप मिश्रा के गृह जिले में शिरकत करेंगे।

- Install Android App -

सीहोर जिले का रहटी में एक महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे बता दें कि दोनों ही कथावाचकों की जनता के बीच जबरदस्त पैठ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इनकी कथाओं को सुनने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि यह दोनों एक- दूसरे के गृह जिले में किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हों।

पहली बार सीहोर आएंगे धीरेंद्र शास्त्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक पंडित प्रदीप मिश्रा न तो धीरेंद्र शास्त्री के जिले छतरपुर गए हैं और न ही धीरेंद्र शास्त्री अब तक प्रदीप मिश्रा के गृह जिले सीहोर गए थे। 2 मई को धीरेंद्र शास्त्री जिले के रेहटी में पहली बार आयेगे।