jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

बाजरा खरीदी नहीं होने से गुस्साए किसानों ने कलेक्टर का बंगला घेरा

मकड़ाई समाचार मुरैना। तीन से चार दिन बाद भी समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदी नहीं होने से हो रही देरी से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। किसानों का हंगामा देख दो थानों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों भी आ गए। करीब आधा घंटे की समझाइश और जल्द से जल्द बाजरा तौलने का आश्वासन मिलने के बाद ही किसान कलेक्टर बंगले के बाहर से हटे। दरअसल वेयर हाउस क्रमांक तीन में धनेला सोसायटी बाजरा की खरीद कर रही है। यहां 200 से 250 किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली तीन से चार दिन से कतार में लगे हुए हैं। सोमवार की शाम इन किसानों को बाजरा तौलने के लिए कूपन दिए और कूपन देने के साथ ही कह दिया गया कि, उनका बाजरा वेयर हाउस की बजाय 6 किमी दूर करुआ गांव की सोसायटी पर तुलेगा।

इससे किसान भड़क गए और 125 से 130 किसानों ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसान जितेन्द्र पाठक, रामशरण सिंह आदि ने बताया कि जब करुआ गांव में खरीद होनी तो तीन से चार-चार दिन से उन्हें यहां लाइन में क्यों लगाया गया। किसानों का कहना है कि करुआ गांव के खरीद सेंटर पर भी तीन-तीन दिन में नंबर नहीं आ रहा। अगर वह अब करुआ गांव सेंटर पर जाएंगे तो दो तीन दिन बाद उनका नंबर आएगा। इस व्यवस्था से नाराज किसानों ने हंगामा कर दिया और एक भी किसान करुआ गांव जाने तैयार नहीं हुआ।

कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिलने ती कोतवाली, स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी किसान नहीं माने। प्रदर्शन कर रहे किसान कलेक्टर से मिलने की मांग कर रहे थे लेकिन, कलेक्टर बंगले से नहीं निकले। कुछ देर बाद तहसीलदार भरत कुमार और जिला आपूर्ति विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे उन्होंने किसानों को बाजरा खरीदने का भरोसा दिया तब किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया।

- Install Android App -

तहसीलदार भरत कुमार ने बताया कि, मुरैना शहर में बाजरा तुलाई के लिए आठ कांटे हैं जो किसानों की संख्या की तुलना में कम हैं। इसलिए किसानों की सहूलियत के लिए ही उन्हें करुआ गांव खरीद केन्द्र पर भेजा जा रहा है लेकिन, किसान यहां बाजरा बेचना चाहते हैं तो उनकी व्यवस्था यहां करवा रहे हैं।

उधर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन का ऐलान

बाजरा खरीदी में हो रही हीलाहवाली और किसानों की समस्याओं को देखकर कांग्रेस ने भी किसानों के साथ सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने दोपहर में कृषि मंड़ी मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानों को जुटने के लिए कहा है। यहां कांग्रेस नेता रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपेंगे।