jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

बाथरूम में नहा रही युवती का बना रहा था वीडियो, देखने पर भाग निकला

पीड़ित युवती के पिता ने घटना की शिकायत थाने में की

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने घर के बाथरूम में नहा रही युवती का एक युवक वीडियो बना रहा था। इसे युवती ने देख लिया। युवती के देखते ही युवक वहां से भाग निकला। युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर पीड़ित युवती के पिता ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले ड्राइवर ने घटना की शिकायत की है। उनकी 18 वर्षीय बेटी सोमवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच बन्न्ाक चौक में रहने वाला भानूपुरी गोस्वामी अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाने लगा। अचानक युवती की नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ गई।

- Install Android App -

युवती के नजर पड़ते ही युवक वहां से भाग निकला। युवती ने बाथरूम से निकलकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर युवती के पिता आरोपित युवक के घर गए। युवक अपने घर से फरार हो गया था। इसके बाद उन्होंने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

बेटी उठा सकती है आत्मघाती कदम, आरोपित को करें गिरफ्तार

पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी लगातार रो रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से अपनी बेटी चिंता हो रही है। वह आत्मघाती कदम भी उठा सकती है। उन्होंने आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर वीडियो को उसके मोबाइल से हटाने की मांग की है। वहीं इस मामले में मोबाइल के दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर मामला उजागर हुआ है। किशोरों और युवाओं में इस तरह की हरकतें अब आम होती जा रही हैं। पुलिस भी कई ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है इसके बाद भी नए मामले फिर सामने आ जाते हैं। ऐसे में मनोविज्ञानी भी इसे बड़ी समस्या मानते हैं और इस मामले में माता- पिता को ध्यान देने की सलाह देते हैं।