jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

बिजली कटौती से नागरिक परेशान, मनमाने तरीके से हो रही कटौती मनमाना बिल लेकिन बिजली कभी भी गोल हो रही है

केके यदुवंशी, सिवनी मालवा : शहर में इन दोनों बिजली कटौती की जा रही है लेकिन बिजली विभाग के द्वारा कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है जिससे नागरिक परेशान हो रहे हैं बिजली कम्पनी द्वारा बिजली वितरण में हो रही लापरवाही व लगातार अघोषित बिजली कटौती के कारण शहर के नागरिक परेशान है। नागरिकों का कहना है कि बिल भी अधिक आ रहा है और बिजली भी पूरी नहीं मिल रही कभी भी गोल हो जाती है वही बिजली उपकरण खराब हो रहे है। प्रतिदिन सिवनी मालवा सहित ग्रामीण अंचलों में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली सप्लाई बंद होती है। वही जरा आंधी व बारिश होते ही बिजली बंद कर दी जाती है। बिजली सप्लाई के बदतर हालात है को लेकर सफेद वस्त्र धारी नेता भी चुप है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर अनेकों बहाने बनाकर सुधारने में महीनों लग जाते है जबकि लोड क्षमता के हिसाब से कई जगह ट्रांसफार्मर ही नहीं लगाए गए है।अधिकारियों से चर्चा की जाती है तो फोन भी नहीं उठाते और जवाब भी नहीं मिलता ग्रामीणों ने बताया कि डीपी खराब होने पर बदलवाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है।

वहीं फोन के बाद कई बार तत्काल सप्लाई चालू कर दी जाती है। इससे साबित होता है कि अधिकारियों को ही पता नहीं होता है कि सुधार में कितना समय लगेगा। बिजली की कटौती चाहे जब सप्लाई बंद होने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाती है तो कहते हैं फाल्ट आ गया है। समय लगेगा शुक्रवार को कई बार बिजली सप्लाई बंद हुई जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे थे क्योंकि अधिक गर्मी के कारण पंखा ही सहारा है लोग बाहर सड़क पर घूमने पर मजबूर थे कोई पेड़ के नीचे तो कोई घर के पास ही हवा करते नजर आ रहा था।

- Install Android App -

बिग न्यूज सिराली : बाइक सवार गड्डे में गिरा ! महिला हुई गंभीर घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा।