jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, तो उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई प्रेमिका, बोली- चाहे जान चली जाए पर शादी तो इसी से करूंगी

शादी की जिद पर अड़ी युवती ने बताया कि युवक के साथ उसका पिछले 3 साल से संबंध है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिंगरौली : सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेमी से शादी करने की जिद में प्रेमिका उसके घर के सामने धरने पर बैठ गई। उसका कहना है कि ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से, लेकिन लड़का शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा है। युवती का कहना है कि बरगवां पुलिस ने एक बार उसे बुलाकर समझौता भी कराया था। उस दौरान युवक शादी करने के लिए तैयार था लेकिन जब शादी करने की बात हुई तो फिर मुकर गया। जिससे उसे मजबूरन प्रेमी के घर धरने पर बैठना पड़ा।

शादी की जिद पर अड़ी युवती ने बताया कि युवक के साथ उसका पिछले 3 साल से संबंध है। शादी का झांसा देकर वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब वह शादी करने से इनकार करने लगा। युवती का कहना है कि वह थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है, क्योंकि उसे थाने का चक्कर नहीं लगाना है। उसकी एक ही जिद है कि वह जिंदा रहेगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से शादी करके ही। वहीं युवती की मां का कहना है कि युवक बीते 3 वर्ष से उसकी बेटी से शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। उनकी लड़की की बदनामी हो रही है और लड़का शादी करने से इनकार कर रहा है, ऐसे में लड़की से शादी दूसरा कौन करेगा।