ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

ब्रिटिश PM शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पहनेंगी खादी

लंदनः  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थरेसा मे ने  कहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में वह संसद के अन्य सदस्यों की ही तरह खादी की पॉपी पहनेंगी। ‘पॉपी अपील’ युद्ध में लड़े सैनिकों के लिए कोष जुटाने का एक वार्षिक अभियान है, जो 11 नवंबर को आर्मीस्टिस डे से पहले तक चलाया जाता है।

- Install Android App -

बता दें कि 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध खत्म हो गया था और देशभर में राजनीति से जुड़े लोगों एवं अन्य ने युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कपड़े से बनी पॉपी पहनी थी। हॉऊस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य एवं भारतीय मूल के जीतेश गढ़िया और रॉयल ब्रिटिश लीजन ने युद्ध में अविभाजित भारत के योगदान की याद दिलाने के प्रतीक के तौर पर इस साल पहली बार खादी की पॉपी बनाई है।

बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अविभाजित भारत के 74,000 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, उनमें से 11 को कई महाद्वीपों में युद्ध में अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट स्तर की बहादुरी दिखाने के लिए विक्टोरिया क्रॉस दिया गया।’