ब्रेकिंग न्यूज़ सिराली : वर्षों पुराना महुए का पेड़ बारिश के रुकते ही सड़क पर धड़ाम से गिरा, कैमरे में कैद हुई घटना
मकड़ाई समाचार सिराली। रविवार को सिराली में सुबह तेज हवा आंधी के साथ बारिश हो रही थी। तभी मकड़ाई रोड रानीपुरा में मुख्य मार्ग पर बारिश के थमते ही अचानक एक विशाल पुराना महुए का पेड़ धड़ाम से गिरा पेड़ के गिरने से सामने के मकानो को कुछ नुकसान हुआ है। वही सड़को के दोनों ओर जाम लग गया। पेड़ के गिरने की यह घटना एक मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना का जायजा लिया और पेड़ को रास्ते से हटवाने का कार्य शुरू करवाया। पेड़ गिरने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। किस प्रकार यह पेड़ मुख्य मार्ग सिराली मकड़ाई मार्ग पर गिरा। और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।