मकड़ाई समाचार हरदा। जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत हंडिया से हीरापुर सोयाबीन काटने जा रहे मजदूरों से भरी ट्राली भमोरी के पास पलटी। ट्राली में 50 मजदूर सवार थे। जिसमें 38 मजदूर घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम श्रुति अग्रवाल, तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा, पटवारी नीरज आमे सहित पुलिस टीम पहुंच गई। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोयाबीन फसल काटने के लिए एक ट्राली में मजदूरों को बिठाकर ग्राम हीरापुर ले जाया जा रहा था। जिसमें 50 के लगभग मजदूर बैठे हुए थे। ट्राली पलटने से 38 मजदूर घायल हो गए है। घायलों ने ड्राइवर के द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया गया है। ट्राली पलटने से लगभग 38 मजदूरों को चोट आई है जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। ट्राली में महिला और पुरुष शामिल थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हरदा जिला अस्पताल लाया गया है। सभी का उपचार जारी है। मौके पर उपस्थित राजस्व ओर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग
गाजा मे Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ...
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे
पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच! सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई!
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा...
हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |