ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

भगवान परशुराम जयंती पर होंगे पांच दिवसीय आयोजन, 7 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के करूणा निधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विप्र समाज के गौरव भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पांच दिवसीय आयोजन मनाया जाने और 7 मई को भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी अखिलेश पाराशर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 3 से 7 मई तक परशुराम जन्मोत्सव मनाने रूपरेखा तैयार की गई। महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि 3 मई को बड़ा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक और हवन होगा। इसके बाद महाआरती होगी।

- Install Android App -

महाआरती के बाद कन्या भोज होगा। शाम को यहां विष्णु सहस्रनाम पाठ होगा। 4 मई को रक्तदान शिविर और पौधरोपण होगा। वहीं 5 मई को महिला मंडल कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 6 मई को युवा इकाई कार्यक्रम करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश पुरोहित ने बताया कि 7 मई को मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में परशुराम जन्मोत्सव संयोजक का दायित्व प्रदीप पटेल और सहसंयोजक का दायित्व नितेश बादर को सौंपा गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष ज्योति तिवारी, सहित समाज के इकाई अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन सुनील तिवारी ने किया। अंत में आभार युवा इकाई सचिव संदीप पुरोहित ने व्यक्त किया