भाजपा जिलाध्यक्ष बेटे द्वारा अनुसूचित जाति दंपत्ति पिटाई मामला – 24 घण्टे में कार्रवाई न होने पर संघठन ने दी व्यापक आंदोलन की चेतावनी !

सिराली । राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ जिला हरदा ने सिराली पुलिस को ज्ञापन देकर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरसिंह के बेटे नितिन मीणा पर 24 घण्टे में कार्रवाई करने को लेकर एक ज्ञापन दिया। कार्रवाई न करने पर संघटन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। साथ ही संगठन ने प्रदेश स्तर पर इस मामले को ले जाने की बात भी ज्ञापन में कही है।
संगठन ने आज सिराली पुलिस को सौंपे ज्ञापन में उक्त बात कही । संगठन के ज्ञापन में आदिवासियों दलितों के साथ बीजेपी द्वारा किये जा रहे दुर्व्यव्हार का उल्लेख किया गया है।
मालूम हो कल मरदानपुर में वैक्सीन केंद्र पर करीब 100-150 लोगों के बीच गांव के ही अशोक गुर्जर भोज व उनकी पत्नी हेमलता के साथ नितिन मीणा द्वारा मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत संदर्भित सिराली थाना में आवेदन दिया गया था।
इधर, वैक्सीन केंद्र की ओर से अशोक गुर्जरभोज की शिकायत को लेकर आवेदन देने की बात भी सामने आई थी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने अपने दावे को सही साबित करने में लगे हैं।
अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस कैसे निष्पक्ष जांच को अंजाम देती है।
इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष के उपसरपंच बेटे का नाम सामने आने पर तरह तरह की चर्चा जारी है। पार्टी द्वारा दबाव बनाके मामला निपटाने की कानाफूसी भी जारी है। संगठन के मैदान संभालने से मामला गर्म हो गया है।
शिकायती ज्ञापन में संगठन के विभिन सदस्य पदाधिकारी ने हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है।

