सुनील पटल्या बैडिया। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न संघात्मक कार्य का शुभारंभ किया है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी गांव एवं बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहे हैं। जिसमें गांव व बूथ के उन सभी लोगों को जोड़ा जा रहा है जो भाजपा की विचारधारा में रुचि रखते हो। इस प्रकार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने से भाजपा प्रदेश जिला व मंडल कार्यालय की सूचना व जानकारियां कम समय में अधिक लोगों तक आसानी से पहुंच सके। साथ ही सोशल मीडिया की तकनीकी से क्षेत्र की जनता को एक सूत्र में जोड़ के रखा जा सके | भाजपा सनावद ग्रामीण मंडल के सह प्रभारी जय करोड़ा एवं मंडल अध्यक्ष कुसुम बिरला ने मंडल के सभी गांव व बूथ पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप की सूची तैयार कर जिले एवं प्रदेश कार्यालय को भेजी है। मंडल सह प्रभारी जय करोड़ा ने बताया है कि भाजपा सनावद ग्रामीण मंडल एवं बैडिया मंडल के कुल 140 बूथ में से 134 बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं में ग्रुप बनाने से आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग