ब्रेकिंग
हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच... Today News: मप्र आज का मौसम : रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा सम्भाग में भारी बारिश का अलर्ट राजा रघुवंशी हत्याकांड मे नया मोड़ शनिवार रात एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को एसआईटी ने पकड़ा! प्रॉपर्टी ब्रोकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

भाजपा मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया

केके रघुवंशी, सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय जयस्तंभ चौक पर पार्टी के आदेशानुसार पूर्व केंद्रीयमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीए सरकार के दौरान वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ के द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्वार्थ और चीनी प्रेम मैं चीन के साथ मिलकर गलत व्यापार नीति बनाकर कई वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाया गया। जिसके बदले में चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को मोटी रकम डोनेशन के रूप में दी। इससे कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को तो फायदा हुआ परंतु देश में छोटे और कुटीर उद्योगों से जुड़े लोगों का रोजगार छिन गया। जिसके कारण देश में बेरोजगारी बढ़ने लगी और छोटे व्यापारियों का व्यापार बंद हो गया। देश के साथ की गई इस गद्दारी के विरोध में दलाली करने वाले कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का नगर मंडल के द्वारा पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने पुतला दहन के माध्यम से जनता के साथ किए गए धोखे और देश के साथ की गई बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमलनाथ का पुतला दहन किया है। ताकि जनता को भी इनकी दलाली के बारे में जानकारी लगे। कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जैसे मंत्रियों के कारण हमारे देश में इस प्रकार की कई। गलत नीतियों के कारण आए दिन चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश भाजपा को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। जिससे कि आने वाले दिनों में भाजपा को नुकसान हो और कांग्रेस पार्टी की सरकार बने। जिससे कि फिर से हम पहले की तरह इसी प्रकार दलाली करके हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाए और हमारे देश का व्यापार बढ़ाते रहें। परंतु भारतीय जनता पार्टी के रहते यह सब संभव नहीं है। क्योंकि अब इस देश की जनता कांग्रेस को कांग्रेस की नीति को स्पष्ट रूप से समझ चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन में जमकर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीदार सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष कमलेश लोवंशी, दिलीप अग्रवाल, पवन शुक्ला, नगर मंत्री पप्पू गोरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी, युवा मोर्चा जिला सहमीडिया प्रभारी श्रीधर अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा व्यास, कैलाश लोवंशी, विजय उरिया, अभिषेक सोनी, अनिल अग्रवाल, मुकेश धन्यासे, श्रेयांश सोनी, सुरेश उईके, अभिषेक शर्मा, चमन राठौर, हरिओम रघुवंशी, शिवम अग्रवाल, हर्षित दुबे, शब्बीर शेख सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।