ब्रेकिंग
घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान! 

भाभी की बहन पर बना रहा था शादी का दबाव, बीच बचाव करने आए लड़की के दोस्त को मारी गोली, हत्या के बाद भोपाल हुआ था फरार, सिरफिरा आशिक गिरफ्तार

आरोपी भाभी की बहन पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था और लड़की को परेशान करता था

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हत्या कर फरार हुए सिरफिरे आशिक राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद लिफ्ट मांग कर भोपाल भाग गया था। पैसे खत्म होने के बाद वापस लौटा घर, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

दरअसल, छोटी ग्वालटोली थाने और जीआरपी थाने के बीच में राहुल यादव ने एकतरफा प्यार में युवती पर बंदूक तान दी थी। बीच बचाव में बीच में आए लड़की के दोस्त को गोली लग गई। जिससे उपचार के दौरान संस्कार नामक युवक की मौत हो गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल यादव भाभी की बहन पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था और लड़की को परेशान करता था। लड़की ने परिजनों से कई बार राहुल की शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद लड़की जहां काम करती थी राहुल अक्सर वहां पहुंचकर उसे परेशान करता था। 8 फरवरी की शाम राहुल लड़की के ऑफिस पहुंचा और उसे धमकाने लगा इसके बाद लड़की जैसे ही ऑफिस से निकल कर बाहर आई तभी राहुल यादव ने शास्त्री ब्रिज के पास लड़की पर बंदूक तान दी।

इस दौरान बीच-बचाव में आये संस्कार नामक युवक के सिर में गोली लग गई थी, जिसके बाद संस्कार को उपचार के लिए एमवायएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इधर पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की को मारने की नियत से आया था, लेकिन संस्कार बीच में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।