jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda: भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक, 1लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य।

हरदा : भारतीय किसान संघ के त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ सम्पूर्ण भारत के सभी जिलों में दिनाँक15 दिसंबर से किया जा रहा है। इसी के तहत हरदा जिले में भी इसकी शुरुआत सभी तहसीलों में सर्वप्रथम मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन कर पहली सदस्यता रशीद भगवान के चरणों मे अर्पित कर अभियान की विधिवत शुरुआत की जावेगी। हरदा जिले ने इस बार 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। किसानों के साथ साथ प्रोफेशनल्स लोगों को भी सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य लिया है, जैसे डॉक्टर, वकील,इंजीनियर,शिक्षक, सेना,एवं पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी ,जैसे प्रोफेशनल लोग जुड़ेंगे तो संगठन को सभी क्षेत्रों में उचित सहयोग और सुझाव प्राप्त होंगे। इस बार प्रदेश भर से 15 लाख कार्यकताओं को जोड़कर 60 लाख परिवारों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं को रशीद बांटी एवं सदस्यता अभियान के पत्रक वितरित किए गए। त्रैवार्षिक अभियान में प्रति सदस्य 10 रुपये की रशीद प्रदान की जावेगी। भारतीय किसान संघ हरदा जिले ने आह्वान किया है अधिक से अधिक किसान सदस्यता ग्रहण करें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें।