भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प की शुुरुआत मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी पहुंचे बूथ केंद्र
मकड़ाई समाचार भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद व सभी वरष्ठि पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के 65 हजार से अधिक मतदान केंद्रो पर पहुंचे। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के पंचशील नगर स्थित मतदान केंद्र पर पहुचे उन्होंने कहा कि यह भाजपा है, जिसका उम्मीदवार कमल का फूल है, अभी हमारे प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है, लेकिन आज से मतदान केंद्र पर कार्य शुरु हो गया है, क्योंकि हम विकास और जनता की सेवा के लिए जनता की पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मप्र की सरकार ने भी विकास और जनता के लिए कोई कसर नहीं छोडी है। यह डबल इंजन की की सरकार वार्ड और नगर का भी विकास करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहयाद्रि परिसर के पास स्थित मतदान केंद्र पहुंचे।