ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

भारतीय थलसेना ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली: भारतीय थलसेना ने पाकिस्तानी थलसेना से कहा है कि वह रविवार को जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए दो पाकिस्तानी ‘‘घुसपैठियों’’ के शव ले जाए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। नियंत्रण रेखा के पास थलसेना की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद हुई मुठभेड़ में रविवार को दो हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठिये और तीन सैनिक मारे गए। थलसेना के एक अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर रविवार को बताया कि माना जा रहा है कि मारे गए घुसपैठिये बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सदस्य थे जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान और प्रशिक्षित आतंकवादी काम करते हैं।

- Install Android App -

पाकिस्तानी सेना को दी गई स चेतावनी
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को स्थापित संवाद माध्यमों से सूचित किया गया है कि वे युद्धक वर्दी पहने अपने नागरिकों के शव लेकर जाए। थलसेना सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह अपनी सरजमीं से काम कर रहे आतंकवादियों पर लगाम लगाए। रविवार को मुठभेड़ की यह घटना दोपहर करीब 1:20 बजे हुई थी। पांच-छह पाकिस्तानी घुसपैठिये एलओसी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गए और सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय थलसेना के एक गश्ती दल पर फायरिंग करने लगे।

पाकिस्तानी सेना लगातार कर रही है आतंकवादियों को भेजने की कोशिशें 
उन्होंने कहा कि बीते 29 मई को दोनों देशों के महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) के बीच हुई बातचीत के बाद से भारतीय थलसेना एलओसी के पास संघर्षविराम समझौते पर अमल की खातिर पूरा संयम बरत रही है जबकि सीमा पार से नियमित तौर पर उकसाने वाले कदम उठाए जाते रहते हैं। पाकिस्तानी सेना एलओसी के पास आतंकवादियों को भेजने की कोशिशें लगातार करती रही है। 30 मई से लेकर अब तक भारतीय थलसेना घुसपैठ की सात कोशिशें नाकाम कर चुकी है, जिसमें 23 आतंकवादी मारे गए हैं।