ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने किया 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान

संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्‍होंने मंगलवार को यह चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने हेली दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं। 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद वो रिपब्लिकन नामांकन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए पहली बड़ी चुनौती बन गई हैं। जबकि उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपने पूर्व बास यानी ट्रंप को चुनौती नहीं देंगी।

वीडियो संदेश से जताई दावेदारी, कही यह बात

- Install Android App -

उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। हेली ने अपने अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि देश को आर्थिक तौर पर और मजबूत करने, हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने और देश को और सशक्त करना हमारा गर्व और उद्देश्य है। यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है। हेली ने कहा कि चीन और रूस आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें लगता है कि हमें धमकाया जा सकता है।

मैं धमकाने वालों से नहीं डरती

हेली ने कहा कि आपको मेरे बारे में यह पता होना चाहिए, मैं धमकाने वालों से डरती नहीं हूं। मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ में हूं। खुद को भारतीय प्रवासी माता-पिता की गौरवान्वित बेटी बताने वाली हेली ने वीडियो में कहा कि उसका लालन-पालन साउथ कैरोलिना में हुआ था और वह सशक्त और गौरवशाली अमेरिका में विश्वास करती हैं।