jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

भारत आज पहली बार रोहिंग्याओं को वापिस म्यांमार भेजेगा

नई दिल्ली: असम में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 7 रोहिंग्या प्रवासियों को आज म्यांमार वापिस भेजा जाएगा। नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब भारत से रोहिंग्या प्रवासियों को म्यांमार वापस भेजा जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मणिपुर स्थित मोरेह सीमा चौकी पर 7 रोहिंग्या प्रवासियों को म्यामांर अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
ये अवैध प्रवासी वर्ष 2012 में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से ही असम के सिलचर स्थित हिरासत केंद्र में रह रहे हैं। म्यांमार राजनियकों को कांसुलर पहुंच प्रदान की गई थी, जिन्होंने प्रवासियों की पहचान की है। वहीं इसी मुद्दे पर आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी।
वहीं नए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को कामकाज संभालते हुए स्पष्ट किया कि पीठ ऐसे मामलों में मानदंड तय होने तक तुरंत सुनवाई की अनुमति नहीं देगी। हालांकि अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ को बताया कि रोहिंग्या को स्वदेश वापिस भेजा जा रहा है, अत: इस मामले की तुरंत सुनवाई जरूरी है लेकिन पीठ ने कहा कि तुरंत सुनवाई संभव नहीं है।