jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले, 525 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले इसमें 4,171 केसों की कमी आई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,87,205 हो गई है। पोजिटिविटी दर की बात की जाए तो यह भी 17.78 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए हैं जबकि 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि मौतों का यह आंकड़ा कल के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। कल 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कुल ठीक हुए मरीजों की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,65,60,650 पर पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कुल मौतों की संख्या अब 4,89,409 हो गई है।

- Install Android App -

वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज

बता दें कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी है। अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,61,92,84,270 डोज पर आ गया है। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 18,75,533 सैंपल टेस्ट किए गए थे और कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,55,20,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।