नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बार बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह बेहद संवेदनशील भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बीकानेर में शस्त्र पूजा करेंगे और दशहरा मनाएंगे। ऐसे पहली बार है जब केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री पाकिस्तान के साथ लगी भारत की सीमा के पास शस्त्र पूजा करेंगे। गृहमंत्री 19 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। साथ ही वे अग्रिम इलाके में स्थित सीमा चौकी (बीओपी) पर शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे।
रावण पर भगवान राम की जीत की खुशी में दशहरा त्यौहार के दौरान शस्त्र पूजा की जाती है। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान गृह मंत्री 18 अक्तूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। रात में वह बीओपी पर रूकेंगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे। राजनाथ के सीमा पर हालात और बुनियादी संरचनाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह (जवानों के साथ भोजन) ‘बड़ा खाना’ में हिस्सा लेंगे और सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच की 3,323 किलोमीटर की सीमा अत्यधिक संवेदनशील है। राजस्थान में सीमा पर शांति है लेकिन, जम्मू कश्मीर में अक्सर गोलीबारी होती है और इससे जान-माल का काफी नुकसान होता है। बता दें कि पिछले साल गृह मंत्री दशहरा मनाने के लिए उत्तराखंड में चीन-भारत की सीमा से लगे जोशीमठ गए थे।
ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे
पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच! सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई!
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा...
हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी
हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |