ब्रेकिंग
घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान! 

भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सेंट्रल रेलवे ने रद्द की कई लोकल ट्रेनें

मकड़ाई समाचार मुंबई : देश के कई राज्यों में मानसून की दमदार एंट्री हो चुकी है। आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के कारण हाल-बेहाल है और जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण ट्रेन की पटरियों का जलस्तर बढ़ जाने के कारण लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। मध्य रेलवे ने दादर-कुर्ला के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं अन्य सेक्शनों पर लोकल ट्रेन की सुविधा सुचारू रूप से चल रही है।

मुंबई में लगातार भारी बारिश

- Install Android App -

मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया है। मुंबई के कुर्ला, सांताक्रुज, अंधेरी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। निचले इलाके के लोगों का ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रत्नागिरी व रायगढ़ जिले में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में 13 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज भी मुंबई और ठाणे इलाके में तेज बारिश हो रही है। मुंबई महानगरपालिका ने एहतियात के तौर पर नगर में फायर ब्रिगेड सहित आपदा प्रबंधन की सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा है। साथ ही राहत व बचाव दल भी सक्रिय हो गया है। मुंबई में लोकल ट्रेनों का परिचालन ट्रैक से पानी हटने के बाद ही शुरू हो पाएगा।