ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

भारी हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्‍यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्‍जा, दिग्विजय सिंह ने की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी में भारी गहमागहमी और हंगामे के बीच जिला पंचायत की कुर्सी पर भाजपा अपना प्रत्‍याशी बिठाने में कामयाब रही। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा के पाले में आईं रामकुंवर गुर्जर ने अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्‍हें दस में से छह सदस्‍यों का समर्थन हासिल हुआ। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी रश्‍मि भार्गव को चार वोट मिले। चुनाव के दौरान पुलिस से पूर्व सीएम दिग्वि‍जय सिंह की झूमाझटकी हुई। इस पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दिग्विजय सिंह ने की पुलिसकर्मियों ने की धक्का-मुक्की,एसीपी की कालर पकड़ी

भोपाल जिला पंचायत चुनाव के दौरान प्रक्रिया का विरोध कर रहे कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा नेता कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट में अंदर चले गए जब कांग्रेस के नेताओं को अंदर नहीं जाने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी की कालर पकड़ ली। मामला गरमाने के बाद दिग्विजय सिंह ने सफाई दी कि मैने कालर नहीं पकड़ी मुझे धक्का मारा जा रहा था इसलिए मैने बचाव किया।

चुनाव से पूर्व रामकुंवर गुर्जर और बिजिया राजोरिया के अलावा एक अन्‍य कांग्रेस सदस्‍य पाला बदलकर भाजपा के साथ हो लिया। इसके बाद भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को अध्‍यक्ष पद का दावेदार बनाते हुए पर्चा दाखिल कराया। इससे चुनाव रोचक हो गया।

चुनाव नतीजे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को धमकी देकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। इसके बाद वह पंचायत कार्यालय से वापस लौट गए।

गौरतलब है कि जिला पंचायत कार्यालय में आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अध्‍यक्ष पद के चुनाव से पहले कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेेस के नेता आमने-सामने आ गए। सुबह करीब साढ़े ग्‍यारह बजे वार्ड 06 से सदस्‍य चुनी गईं रामकुंवर गुर्जर को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और शैतान सिंह पाल यह लेकर पहुंचे।

यहां पर पहले से मौजूद दिग्‍विजय-पचौरी समेत अन्‍य कांग्रेसी नेताओं ने भूपेंद्र सिंह की गाड़ी का रास्‍ता रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें रास्‍ते से हटाया। इस दौरान दिग्विजय, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद के साथ झूमाझटकी भी हुई। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

इससे पहले पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदान स्‍थल तक आने से रोक दिया। इससे कांग्रेस के नेता बिफर उठे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव पैसा, पुलिस प्रशासन और सीएम हाउस लड़ रहा है। चुनाव में धनबल का भरपूर उपयोग हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद ने दावा किया कि कांग्रेस जीतेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव।

विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए काम कर रहा है प्रशासन। विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा के दबाव में चुनाव प्रक्रिया का समय बढ़ाया गया है। प्रशासन ने नामांकन जमा करने का समय 45 मिनट बढ़ाया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा के बड़े नेता अपने साथ ले गए हैं और उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

बता दें कि जिला पंचायत के 10 वार्ड में इस बार कांग्रेस के 7 सदस्यों ने जीत हासिल की है। जबकि भाजपा के तीन सदस्‍य चुने गए हैं। कांग्रेस की तरफ से वार्ड क्रमांक 10 से जीतीं रश्मि अवनीश भार्गव को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया गया।

जिला पंचायत सदस्‍यों की वार्डवार स्‍थिति

- Install Android App -

वार्ड – सदस्य – पार्टी

01- मोहन सिंह जाट- भाजपा

02- देवकुंवर हाड़ा – भाजपा

03- विजिया राजौरिया – कांग्रेस

04- चंद्रेश राजपूत – कांग्रेस

05- इंद्रा मीना – भाजपा

06- राम कुंवर गुर्जर – कांग्रेस

07- विनय सिंह मेहर- कांग्रेस

08- विक्रम भालेश्वर – कांग्रेस

09- गंगाबाई – कांग्रेस

10- रश्मि भार्गव – कांग्रेस