सुनील पटल्या बेड़िया। प्रेस क्लब सनावद द्वारा देश में आए भीषण कोरोना काल के संकट मे अपने सूझ बूझ, धैर्य, हिम्मत विवेक से अपने कर्तव्य का निर्वाह करने पर भुलगाव के शिक्षक दिनेश बिरला व आशीष व्यास को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। श्री बिरला व श्री व्यास ने निजी जिम्मेदारी के साथ जिस कुशलता से सामाजिक दायित्वो का निर्वाह किया। इस संकट में जीवट व्यक्तिव ने देव दूत की भूमिका निभाई है। इसको लेकर केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी आदि द्वारा प्रेस क्लब सनावद के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा श्री बिरला व श्री व्यास को बधाई देकर शुभकामनाएं दी गई।
ब्रेकिंग
