ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भूकंप से तुर्किये-सीरिया में भारी तबाही, 521 की मौत, पीएम मोदी ने बढ़ाए मदद के हाथ

Earthquake in Turkey : तुर्किये (तुर्की) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। सीरिया समेत 9 देशों में झटके महसूस हुएओ हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र तुर्किये के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में था। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

तुर्किये और सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तुर्किये से जहां 284 लोगों के मारे जाने की तो सीरिया से 236 की मौत की सूचना है।

भूकंप से तुर्किये और सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। अब तक दोनों देशों में 118 लोगों की मौत की सूचना आ चुकी है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्किये के भूकंप पर ट्वीट किया और त्रासदी के समय में हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

तुर्किये में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 53 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं भूकंप से सीरिया में भारी तबाही हुई है। यहां अब तक 42 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

- Install Android App -

भूकंप के झटके इजराइल में भी महसूस किए गए थे। इजराइल में कई वर्षों बाद तगड़े झटके महसूस किए गए। इसके अलावा साइप्रस, सीरिया, लेबनान, ग्रीस, जॉर्डन, इराक और रोमानिया, जॉर्जिया मे भी धरती डोली है। इन देशों में भी तबाही की आशंका है।
ताजा जानकारी के अनुसार, भूकंप से तुर्किये में भारी तबाही हुई है। पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों का आंकड़ा 19 बताया गया है जोे अभी और बढ़ सकता है। कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, जिनमें कई लोग दबे हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई स्थानों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। जो वीडियो सामने आए हैं, वो तबाही की आशंका पैदा कर रहे हैं। कई स्थानों पर बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त होती नजर आई है।