ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

भोपाल के बैरागढ़, एमपी नगर में हुक्का लाउंज पर पुलिस के छापे

मकड़ाई समाचार भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद राजधानी में पुलिस ने हुक्का लाउंज के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात बैरागढ़ एवं एमपी नगर थाना क्षेत्रों में दो हुक्का लाउंज पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर हुक्का एवं तंबाकू और विभिन्न फ्लेवर की नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि लाउंज में मौजूद युवा मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

- Install Android App -

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को रेस्‍टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट से दर्जनों हुक्के व हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर पुलिस टीम की दस्तक के बाद वहां हुक्का गुड़गुड़ा रहे आधा दर्जन युवा मौके से भाग निकले थे।

इधर, एमपी नगर थाना पुलिस ने भी शुक्रवार रात भोपाल सोशल हुक्का लाउंज एवं रेस्तरां पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से मयंक हसनानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां से भी हुक्का व फ्लेवर बरामद किए हैं। इस लाउंज से पुलिस को अवैध तंबाकू भी मिला है, जिसका इस्तमाल हुक्का में किया जाता था। जिससे युवाओं में इसकी लत लग सके। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।