ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

भोपाल में जल-थल-नभ में लहराया तिरंगा, बड़ी झील में 75 नौकाओं पर निकली तिरंगा जल यात्रा

मकड़ाई समाचार भोपाल। देश-प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल भी इस वक्‍त ‘आजादी के अमृत महोत्‍सव’ का जश्‍न बना रही है। घर-घर तिरंगा लहराया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी सिलसिले में रविवार सुबह बड़ी झील में नौकाओं पर भव्‍य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसके साथ-साथ ड्रोन के जरिए आसमान में भी तिरंगा फहराया गया। वहीं बाइक रैली की शक्‍ल में सैकड़ों युवा हाथ में तिरंगा थामे सड़कों पर निकल पड़े। इस अवसर पर चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग समेत बड़ी संख्‍या में नेता व नगरवासी वोट क्‍लब पर मौजूद रहे।

- Install Android App -

सुबह 11 बजे बड़ी झील में 75 नौकाओं पर भारत माता की और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ वोट क्‍लब से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हालांकि उस वक्‍त हवा का प्रवाह तेज के कारण नाविकों के लिए पानी में नाव संभालना मुश्‍किल हो रहा था। ऐसे में इन नौकाओं को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रस्‍सों के सहारे एक साथ बांधते हुए मोटर वोट के जरिए घुमाया गया। इस तिरंगा जल यात्रा वोट क्‍लब से निकली और पानी में चक्‍कर लगाते हुए वीआइपी रोड तक जाकर वापस वोट क्‍लब पर लौटकर संपन्‍न हुई। पहुंचकर इस अनोखी तिरंगा यात्रा देखने के लिए तालाब के किनारे, शीतलदास की बगिया और वीआइपी रोड पर हजारों लोगों का हुजूम जमा रहा। इस मौके पर वोट क्‍लब और वीआइपी रोड समेत अन्‍य स्‍थलों को तिरंगों से सजाया गया है। लोग भी हाथों में तिरंगा थामे वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष करते नजर आए।

इस अवसर पर मंत्री विश्‍वास सारंग ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया था। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की बात मान रहा है। युवाओं में तिरंगा यात्राएं निकालने का जोश है। बड़े व बुजुर्ग अपने घरों में तिरंगा फहराते हुए दिख रहे हैं। बच्चे भी तिरंगा के रंग में रंगे हैं। चारों तरफ आजादी की खुशियां मनाई जाने लगी हैं। हमारी सभी से अपील है कि अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्‍य फहराएं।