jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

मंगलसूत्र के बोल्ड विज्ञापन पर सब्यसाची हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- इसमें ज्वेलरी कहां है भाई?

भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अपना ‘द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र कलेक्शन’ जारी किया। जिसके विज्ञापन के कारण उनका काफी विरोध हो रहा है। सब्यसाची ज्वेलरी के बैनर तले गोमेद और मोतियों से बने मंगलसूत्रों की एक सीरिज लॉन्च की गई है। हाल ही में सब्यसाची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इस नए कलेक्शन की कुछ फोटोज पोस्ट की है। लेकिन तस्वीरों के कारण तहलता मच गया है। यूजर्स सब्यसाची को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

फोटो पर हुआ विवाद

- Install Android App -

दरअसल तस्वीर में एक ब्लैक ब्रा में एक मॉडल और एक शर्टलेस आदमी को दिखाया गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। सब्यसाची को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट कर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। नीचे देखें सब्यसाची की ऑफिशियल पोस्ट।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

विज्ञापन से नाराज एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा कि यह इंटिमेट वियर है। फिर मैंने आपका विवरण इंटीमेट फाइन ज्वेलरी पढ़ा। एक अन्य ने कहा कि सब्यसाची इसमें ज्वेलरी कहा है भाई। कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस महिलाओं का अपमान बताया है। कहा कि एड यह दिखाने की कोशिश कर रहा कि महिला तभी कपड़े उतारती हैं, जब पति उन्हें सब्यसाची के गहने देता है।