बिना नाक के बच्चे ने लिया जन्म मुंह से ले रहा सांस
मकड़ाई समाचार बिहार। कई बार ऐसी अजीबो गरीब घटनाएं हमारे आस पास घट जाती है,कि उन पर सहज ही विश्वास नही होता है और न ही इनके पीछे कारण स्पष्ट होता है कि आखिर क्या कारण हो सकते हैं। इसे ईश्वर का प्रकोप समझे या कोई वैज्ञानिक कारण है। प्रदेश के पूर्णिया जिले के कसबा नगरपरिषद के वार्ड 16 स्थित राजाबाड़ी मुहल्ले के रहने वाले अबु तालिब के घर ऐसे ही एक अजूबे बच्चे ने जन्म लिया है। जिसमें उस बच्चे की नाक नही है वह केवल मूंह से सांस ले रहा हैं। बच्चा अभी जीवित है। अबु तालिब घर लोगो की भीड़ उमड़ रही है दूर दराज से लोग इस बच्चे को देखने आ रहे है। अबु खुद बहुत चिंतित है कि ऐसे बच्चे को कैसे लालन पालन करेगा। बच्चे को बुखार आ रहा हैं। वह कमजोर भी है। वह एक गरीब मजदूर है उस पर ऐसा बच्चा इस कारण अबु परेशान है। डाक्टरो का कहना है कि बच्चे को सर्जरी से सही किया जा सकेगा। अब्बू की पत्नी को हुए बच्चे के नाक नहीं है।उसे केवल मुंह है।बच्चा मुंह से ही सांस ले रहा है।इस बच्चे को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं। फिलहाल बच्चा जीवित है।