ब्रेकिंग
पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा: विजय जेवल्या! कैंडल मार्च निकालकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी ... हरदा: किसान भाई गेहूँ उपार्जन के लिये 30 अप्रैल से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करें, पोषण आहार नियमित रूप से वितरित कराएं! कलेक्टर श्री जैन ने महिला ... Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी स्ट्राइक, पाकिस्तान अब होगा मोहताज पानी ... खिरकिया: मंदिर को भी नहीं छोड़ा कलयुग के लालची सौदागरों ने ! बुजुर्ग महिला द्वारा किया दान मंदिर स्थ... हंडिया: ग्राम पंचायत हंडिया में गंदगी से परेशान ग्रामीण,भ्रष्टाचार की भेट चढ़े नाडेप!। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदू भाइयों की निर्मम हत्या का हंडिया में विरोध, सर्व समाज ने फ... प्रेमिका ने लिव-इन पार्टनर का घोटा गला! फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार फिर प्रेमी की हत्या  हरदा: भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को चौंकाने वाली जीत — बहुमत में होते हुए भी भाजपा क...

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, खरीदारी करने जाएं तो ‘Vocal for Local’ अवश्य याद रखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 70वीं बार अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है। जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो ‘Vocal for Local’ का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।

पीएम ने कहा, लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता। कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है। हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटै हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं। हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है। आज जब हम Local के लिए Vocal हो रहे हैं तो दुनिया भी हमारे Local products की fan हो रही है। हमारे कई Local products में Global होने की बहुत बड़ी शक्ति है।

Mann Ki Baat 70th Edition Highlights: पढ़िए मन की बात में पीएम मोदी ने क्या कहा

दिल्ली के Connaught Place के खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। इसी तरह कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत popular हो रहे हैं। खादी की popularity तो बढ़ ही रही है साथ ही दुनिया में कई जगह खादी बनाई भी जा रही है।

मेक्सिको में एक जगह है ‘ओहाका (Oaxaca)’। इस इलाके में कई गांव ऐसे हैं जहां स्थानीय ग्रामीण खादी बुनने का काम करते हैं। आज जब हम Local के लिए Vocal हो रहे हैं तो दुनिया भी हमारे Local products की fan हो रही है। हमारे कई Local products में Global होने की बहुत बड़ी शक्ति है।

जब हमें अपनी चीजों पर गर्व होता है तो दुनिया में भी उनके प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। जैसे हमारे आध्यात्म ने, योग ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है। हमारे कई खेल भी दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती, 31 अक्टूबर को हम सब ‘राष्ट्र्रीय एकता दिवस’ के तौर पर मनाएंगे

जरा उस लौह पुरुष की छवि की कल्पना कीजिए जो राजे-रजवाड़ों से बात कर रहे थे, पूज्य बापू के जन-आंदोलन का प्रबंधन कर रहे थे, साथ ही अंग्रेजों से लड़ाई भी लड़ रहे थे। इन सब के बीच भी उनका sense of humour पूरे रंग में होता था। बापू ने सरदार पटेल के बारे में कहा था- उनकी विनोदपूर्ण बातें मुझे इतना हंसाती थी कि हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाते थे। इसमें, हमारे लिए भी एक सीख है, परिस्थितियां कितनी भी विषम क्यों न हों, अपने sense of humour को जिंदा रखिये।

आज कश्मीर का पुलवामा पूरे देश को पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कश्मीर घाटी पूरे देश की करीब 90% Pencil State लकड़ी की पट्टी की मांग को पूरा करती है और उसमें बहुत बड़ी पुलवामा की है।

Image

Image

- Install Android App -

Image

Image

Image
Image

 

 

Image

Image

Image

Image

Image

Where to watch Mann Ki Baat

Mann Ki Baat का आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। पिछली बार पीएम मोदी ने 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था। सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। साथ ही Mann Ki Baat के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में Mann Ki Baat कार्यक्रम सुन सकते हैं।