ब्रेकिंग
टिमरनी: खेत में पानी दे रहे 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट बेचे जा रहे है!  रोका जाए: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी, नागरिकों से की अपील अवैध ईट भट्टा संचालक: अजनाल नदी भाट परेटिया में नदी किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई वर्षों से हो रही, वे... नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म...

मप्र. के कई जिलों में आज भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | शहर में शुक्रवार सुबह धूप खिली और दक्षिणी हवाएं 17 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। गुरुवार रात शहर के कई इलाकों में वर्षा हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 2.4 मिलिमीटर वर्षा दर्ज हुई। सुबह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 18.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दोपहर बाद बादल छाएंगे और शाम तक शहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह बादल छाए और दोपहर में धूप खिली। दिन में सूरज की बादलों साथ लुका छिपी जारी रही। दोपहर में भवरकुंआ व एयरपोर्ट सहित शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को शहर में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अगले दो से तीन दिन तक गर्मी का असर गायब रहेगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पाकिस्तान व राजस्थान की सीमा पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का घेरा भी सक्रिय है। इसके अलावा मराठवाड़ा होते हुए अंदरुनी कर्नाटक तक द्रोणिका लाइन जा रही है। इस वजह से इंदौर सहित प्रदेशभर में अभी अरब सागर से नमी आ रही है।