मकड़ाई समाचार छतरपुर। विगत दो दिन से लगातार तेज सर्द हवाएं चल रही है। अति शीत लहर के चलते नौगांव में 0.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप है। अपडेट के अनुसार सात जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। नए साल के साथ शुरू हुआ शीतलहर का दौर पूरे मध्य प्रदेश में लगातार जारी है। लोग कड़कड़ाती ठंड और कोहरे से परेशान हैं। गुरुवार को एमपी के 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिेकॉर्ड किया गया। छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। गुरुवार को यहां 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया |