ब्रेकिंग
मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान एशिया कप में भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Bhopal harda: राजपूत छात्रावास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण  घटना के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख...

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष ,7897 वोटो के साथ मिली बड़ी जीत

मकड़ाई समाचार दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विगत दिनों बहुुत घमाशान देखने को मिला। जहां अशोक गहलोत ने सबसे पहले चुनाव लड़ने की मंशा दिखाई थी।इसके बाद थरुर और दिग्विजय सिंह और भी नाम आते गए वहीं इसको लेकर राजस्थान में गहलोत के समर्थको ने भी काफी बबाल मचाया था। खैर सभी अटकलो को विराम देते हए शशि थरुर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में उतरे आज परिणाम खड़गे के पक्ष में आया है। खड़गें कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं।
उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि थरूर को बड़े अंतर से पराजित कर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद लिए हुए चुनाव कीं वोटों की गिनती के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष मिला है।

- Install Android App -

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ था।
वोटों की गिनती 19 अक्टूबर का हुई।
ं मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले।
शशि थरूर मात्र 1072 वोट ही मिले।
कांग्रेस 17 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 9385 वोट पड़े थे। 416 वोट अमान्य करार दिए गए। खड़गे को 7897 वोट के साथ मिली बड़ी जीत मिली। जबकि शशि थरूर ने 1072  का सर्मथन हासिल किया।