ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

महामंडलेश्वर संत ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज की नर्मदा परिक्रमा का हुआ जोरदार स्वागत

कृषि मंत्री कमल पटेल और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने की अगवानी
मां नर्मदा के नाभि कुंड सिद्ध क्षेत्र जाकर की पूजा- अर्चना

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। अनेक साधु संतों के साथ महामंडलेश्वर संत ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज की समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा हरदा के हंडिया से सटे देवास जिले के नेमावर पहुंची। सोमवार को किसान नेता एवं मध्य प्रदेश की कृषि मंत्री कमल पटेल ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया भी पहुंची और यात्रा की अगवानी की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और कृषि मंत्री कमल पटेल ने मां नर्मदा के नाभि कुंड पर जाकर पूजा- अर्चना और आरती की। दोनों नेताद्वय ने भगवान सिद्धनाथ और रिद्धनाथ का अभिषेक भी किया। मंत्री पटेल ने मां नर्मदा एवं भगवान आशुतोष से प्रदेश की उन्नति- प्रगति- खुशहाली के साथ देश- प्रदेश के किसानों के कल्याण की कामना की। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर के सिद्धनाथ एवं हरदा जिले के हंडिया रिद्धनाथ घाट के बीच माँ नर्मदा का नाभि कुंड है। नाभि कुंड को सिद्ध क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।