jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, जानिए ट्रेनों की स्थिति

Maharashtra Rains Update : महाराष्ट्र में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार और आज (गुरुवार) बरसात का दौर जारी है। जिससे ट्रैफिक जाम, जलभराव और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। रेल पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि अन्य लाइनों पर भी ट्रेन सेवाएं बाधित हुई। राज्य के रत्नागिरी जिले को जोड़ने वाले कोंकण रेलवे मार्ग पर आज सुबह वशिष्ठ नदी में जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर जाने और क्षेत्र के चिपलून व कामठे स्टेशनों के बीच रेलवे पटरियों के ओवरफ्लो होने के बाद ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) बबन घाटगे ने पीटीआई को बताया कि मार्ग के बाधित होने के कारण 8 ट्रेनों को विनियमित किया गया है। यह मार्ग महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है, जो चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है। इसमें कई नदियां, घाटियां और पहाड़ हैं।

ट्रेनों की स्थिति

– टिटवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) और अंबरनाथ से लोनावाला के लिए ट्रेन संचालन को ट्रैक के जलमग्न होने, बोल्डर दुर्घटनाग्रस्त होने और कई स्थानों पर भूस्खलन की सूचना के बाद निलंबित कर दिया गया।

- Install Android App -

– 01020 भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल पुणे और 01019 मुंबई-भुवनेश्वर स्पेशल जेसीओ 22.7.2021 पुणे से रवाना होगी।

– 02119 मुंबई-करमाली तेजस स्पेशल अंजनी और चिपलून के बीच बाढ़ के कारण रोहा में समाप्त हो गई।

– अन्य ट्रेनें आज शॉर्ट टर्मिनेटेड, कैंसिल, रीशेड्यूल और शॉर्ट ओरिजिनिंग हैं।

naidunia

naidunia