ब्रेकिंग
मप्र के 8 जिलों मे अतिभारी शेष मे मध्यम बारिश होगी !  Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट

महाराष्ट्र में वोटिंग पैटर्न पर शिवसेना व एनसीपी में टकराव, वोटिंग जारी

Rajya Sabha elections 2022 : हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना और NCP वोटिंग पैटर्न को लेकर भिड़ गए हैं। राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते विधायकों को रिसोर्ट में रखा गया था और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के रिसॉर्ट से अभी सभी विधायक वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं।

महाविकास अघाड़ी के समर्थन में ओवैसी

इधर महाराष्ट्र में भाजपा को हराने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने महाविकास अघाड़ी को समर्थन देने का ऐलान किया है। AIMIM महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन में वोट डालने के लिए कहा गया है।

41 सीटों पर हो चुका निर्विरोध चुनाव

- Install Android App -

आपको बता दें कि 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसमें से 41 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवारों का चुनाव हो चुका है। भाजपा के 13 उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 8 भाजपा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से है। कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस ने भी 4-4 सांसदों को निर्विरोध राज्यसभा भेजा है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कपिल सिब्बल एक बार फिर समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पहली बार राज्यसभा गए हैं। भाजपा ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी उच्च सदन में भेजा है।

राज्यसभा के लिए इन राज्यों में होगा मतदान

राज्यसभा चुनाव में शुक्रवार को 4 राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र में 6, राजस्थान और कर्नाटक में 4 और हरियाणा में 2 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसमें प्रमोद तिवारी, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा, कार्तिकेय शर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है।

यहां देखें निर्वाचित नेताओं की पूरी सूची:

उत्तर प्रदेश (11)

लक्ष्मीकांत वाजपेयी (भाजपा)

दर्शन सिंह (भाजपा)

संगीता यादव (भाजपा)

राधा मोहन अग्रवाल (भाजपा)

सुरेंद्र नगर (भाजपा)

बाबूराम निषाद (भाजपा)

मिथलेश कुमार (भाजपा)

का। लक्ष्मण (भाजपा)

जावेद अली (सपा)

जयंत चौधरी (सपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार)

कपिल सिब्बल (सपा समर्थन से निर्दलीय)

बिहार (5)

खिरू महतो (जद-यू)

सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)

शंभू सरन पटेल (भाजपा)

मीसा भारती (राजद)

फैयाज अहमद (राजद)

झारखंड (2)

आदित्य साहू (भाजपा)

महुआ माजी (झामुमो)

छत्तीसगढ़ (2)

राजीव शुक्ला (कांग्रेस)

रंजीत रंजन (कांग्रेस)

ओडिशा (3)

सस्मित पात्रा (बीजद)

सुलता देव (बीजद)

मानस मंगराज (बीजद)

तेलंगाना (2)

दिवाकोंडा दामोदर राव (TRS)

बी पराथासाधि रेड्डी (TRS)

तमिलनाडु (6)

थंजाई एस कल्याणसुंदरम (DMK)

केआरएन राजेश कुमार (डीएमके)

आर. गिरिराजन (DMK)

पी चिदंबरम (कांग्रेस)

सीवी षणमुगम (एआईएडीएमके)

आर धर्मर (एआईएडीएमके)

आंध्र प्रदेश (4)

वी विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)

बिदा मस्तान राव (वाईएसआर कांग्रेस)

एस निरंजन रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)

आर कृष्णैया (वाईएसआर कांग्रेस)

मध्य प्रदेश (3)

सुमित्रा वाल्मीकि (भाजपा)

कविता पाटीदार (भाजपा)

विवेक तन्खा (कांग्रेस)

पंजाब (2)

बलबीर सिंह सीचावल (आप)

विक्रमजीत सिंह साहनी (आप)