ब्रेकिंग
Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने धनखड़ के इस्तीफे पर उठाए सवाल

महिला ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट, फिर खुद खा लिया जहर

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने अपने 76 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

दंपति के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब पति राम पदरथ ने कथित तौर पर अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के बजाय अपनी बहू के नाम कर दी। अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत सिन्हा ने कहा, “आरोपी शांति देवी का अपने पति राम पदरथ के साथ अपनी सारी संपत्ति बहू पूनम के नाम करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ। इसके बीच शांति देवी ने राम पदरथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।”

एसपी ने कहा कि राम पदरथ 2006 में सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपना सारा पैसा अपनी बहू को सौंप दिया और शांति को कुछ नहीं दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।