jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

महिला वकील से दुष्कर्म करने वाले फर्जी अधिकारी को पुलिस ने दबोचा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | परदेशीपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित ध्रुवसिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।ध्रुव पर महिला वकील ने आरोप लगाया था। पुलिस ने उसको पकड़ा तो खूब हंगामा हुआ। उसने मदद के लिए वकीलों को भी बुला लिया। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट पेश किया और जेल भी भेज दिया।

एसीपी भूपिंद्रसिंह के मुताबिक महिला परदेशीपुरा क्षेत्र में रहती है। उसकी कुछ सालों पूर्व ध्रुवसिंह लाठी से फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी। महिला ने कहा कि इस दौरान वह ध्रुवसिंह के साथ दिल्ली भी जाती रही।उसने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिए। उसने खुद को पार्लियामेंट में केंद्र सरकार का कर्मचारी बताया था। अचानक भाग जाने पर महिला ने परदेशीपुरा थाना में एफआइआर दर्ज करवाई। वह अलग-अलग नाम भी बताता था।

- Install Android App -

बुधवार को पुलिस ने दिल्ली में छापा मारा और ध्रुव को संसद के बाहर से एक चाय की दुकान से दबोच लिया। जैसे ही पुलिस ने पकड़ा ध्रुव हंगामा करने लगा। उसने वकीलों की भीड़ लगा ली। महिला अफसर द्वारा बताया गया कि ध्रुव फरार अपराधी है और उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज है। उसने लोगों को पत्रकार, विधि सलाहकार और केंद्र सरकार का कर्मचारी बता कर ठगा है। इसके बाद उसे स्थानीय थाना ले जाया गया।