ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

मांगे तभी पूरी होंगी जब सरकार बदलोगे, नहीं तो किसानों को फिर खानी पड़ेगी गोली : कक्काजी

भोपाल: जैसे रोटी को पलटा जाता है वैसे ही सरकार को भी पलटना चाहिए। नहीं तो जिस प्रकार रोटी जल जाती है, सरकारें भी उसी प्रकार हो जाती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं। इस बार सरकार को बदलोगे, तभी मांगे पूरी होगी। नहीं तो किसानों को गोली ही खानी पड़ेगी। यह बात  भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने किसानों से कहीं।

- Install Android App -

दरअसल, रविवार को कक्का जी भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड में अन्नदाता किसान यात्रा और सम्मान सभा में पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार बदलने की बात कहीं। कक्काजी ने कहा कि इस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, लेकिन इस बार बदलाव करने की बारी है।किसानों पर यह कर्ज कोई एक दिन में नहीं लद गया। बल्कि सरकार की गलत नीतियों और फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान कर्जदार हो गया और आत्महत्या करने को मजबूर। कक्काजी ने किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों से पहले सौ रुपए के स्टांप पेपर पर यह लिखा कर लें कि वे कर्ज माफ करेंगे, इसके बाद उनका समर्थन करना।