jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda: मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया

हरदा : आगामी 3 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचन के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में हरदा और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी। हरदा के मीडिया प्रतिनिधियों को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मतगणना के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते और जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति भी मौजूद थे।

- Install Android App -

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री डी.एस. रघुवंशी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पत्रकारों को मतगणना की राउंडवार प्रक्रिया के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मीडिया प्रतिनिधि केवल मीडिया सेंटर तक ही अपने मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों को छोटे-छोटे समूहों में जनसंपर्क अधिकारी के साथ मतगणना हॉल में ले जाकर मतगणना की प्रक्रिया का अवलोकन कराया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर श्री परते ने इस अवसर पर बताया कि मतगणना के प्रत्येक राउंड के पूरा होने के बाद, मीडिया प्रतिनिधियों को अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों की राउंडवार जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।