jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मुंबई के ईस्ट बांद्रा में गिरी पांच मंजिला इमारत, कम से कम 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Collapse : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के इस्ट बांद्रा इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के गिरने की खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इसमें कम से कम 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में जुट गया है। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां और 6 एबुलेंस पहुंच चुकी है। बीएमसी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा बेहराम नगर इलाके में हुआ है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को भी मुंबई के मलाड इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया था। हालंकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। अब इस इमारत के गिरने का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुंबई के ताड़देव इलाके की एक बहुमंजिली इमारत कमला बिल्डिंग में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 23 अन्य घायल हुए थे। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया था। घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। आग व धुएं की चपेट में आए करीब 30 लोगों को निकट के अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा था, जहां छह लोगों ने दम तोड़ दिया।