महाराष्ट्र|राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 14 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट है। बारिश के चलते गुरुवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली 30 फ्लाइट रद्द कर दी , जबकि 118 में देरी हुई। रेलवे ने ट्रैक डूबने से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढहने से 17 लोगों की जान चली गई, जबकि विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।