ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह में हुआ विवाह, दुल्हन के परिवार के लोग चेक और दुल्हन को ले गए अपने साथ, पति पहुंचा थाने

बैतूल. घोड़ाडोंगरी में हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सामूहिक विवाह में शादी की सभी रस्में निभाने के बाद दुल्हन शासन से उपहार में मिली राशि का चेक लेकर अपने मायके चली गई। जिसके बाद से दूल्हा अपनी दुल्हन को वापस लाने के लिए चक्कर काट रहा है। थक कर दूल्हे ने चौकी में मामले की शिकायत तक दर्ज करा दी है।

- Install Android App -

घटना घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम जुवाड़ी की बताई जाती है। घटना को लेकर पिपरी निवासी दूल्हा संदीप सलाम ने बताया कि जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन का आयोजन 23 मार्च को हुआ था। सम्मेलन में फूलगोहान निवासी नीतू के साथ उसने सात फेरे लिए थे। शादी होने के तुरंत बाद मायके वालों ने नीतू की विदाई नहीं की। वे दुल्हन और उपहार में मिली राशि लेकर मायके चले गए। अब दुल्हन ससुराल नहीं आ रही है। दुल्हन को लेने जाओ तो वह आने से इनकार करती है।

दूल्हे संदीप का कहना था कि यदि दुल्हन ससुराल नहीं आना चाहती है तो वह शासन को राशि वापस लौटा दे। परेशान दूल्हे ने घोड़ाडोंगरी थाने में अपनी दुल्हन दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर का कहना है कि पिपरी निवासी संदीप सलाम ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी ग्राम फुलगोहान की एक युवती से मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से दुल्हन ससुराल नहीं आ रही है। उपहार में मिली राशि भी कन्या के पास ही है शिकायत पर पुलिस ने कहा की दुल्हन पक्ष के परिजन को बुलाकर समझाइश दी जाएगी।