jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां बारात मे शामिल हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल जैसे अन्‍य नेता 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में बेटे के बारात की तैयारियां हो रही हैं। पूरा परिवार नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। बारात से पहले की रश्में निभाई जा रही हैं। इस बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता पहुंच गए हैं रविवार सुबह से ही विवाह की रश्में शुरू हो चुकी थीं। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं। दुल्हे चैतन्य से क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा बांधा था। सभी मंत्री और विधायक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं। कुछ दूसरे आमंत्रित नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हस्तियों का आना जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।