jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हरदा, खरगोन और अलीराजपुर देंगे अनेक विकास योजनाओ की सौगात

मप्र के मुखिया शिवराज सिंह  29 और 30 सितंबर को प्रदेश में अनेक विकास कार्यो की आधार शिला रखेगे। जिसमंे हरदा में किसान सम्मेलन,नीमच में बायोटेक्नालाजी पार्क,देवी अहिल्या लोक और भादवा माता लोक आदि का पूजन भी करेंगे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।  मप्र विधानसभा चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 29 सितम्बर को हरदा खरगोन और अलीराजपुर में अनेक विकास कार्यों की शुरूआत करेंगे।मुख्यमंत्री 30 सितम्बर को नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात देंगे। मध्‍य प्रदेश में दो नए लोक विकसित किए जाएंगे। इसके माध्‍यम से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवी अहिल्या लोक और भादवा माता लोक के भूमि.पूजन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

 देवी अहिल्या लोक का भूमि.पूजन

- Install Android App -

सीएम 29 सितम्बर को महेश्वर में देवी अहिल्या लोक का भूमि.पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे 3673.35 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि.पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। खरगोन जिले के निवासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी निकट भविष्य में प्राप्त होगी।

हरदा में होगा किसान सम्मेलन और हितग्राहियों को हितलाभ
मुख्यमंत्री 29 सितम्बर को हरदा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम विभिन्न योजनाओं में किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमि.पूजन और लोकार्पण भी होगा।

अलीराजपुर में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा

सीएम चौहान आज अलीराजपुर में माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यहां विभिन्न ग्रामों से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा जल कलश लाकर पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही लाड़ली बहनों सहित अन्य नागरिक विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में वे भागीदारी करेंगे।