jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

मुरैना में सीएम और सिंधिया के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में

मुरैना। सीएम के मुरैना में आने से पहले काले झंडे दिखाने के डर से पुलिस ने कांग्रेसियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस को पता चला कि पूर्व नपा अध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई काले झंडे दिखा सकते हैं। इस पर पुलिस ने सुबह 10 बजे ही मावई को उनके घर से उठा लिया। मावई ने बताया कि सुबह जब 4 गाड़ियों में सवार पुलिस बल उनके घर आया तो उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनका अपराध क्या है। इस पर पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें कोतवाली चलना होगा।

- Install Android App -

दूसरे नेता भी निगरानी में

पुलिस ने सिंधिया और सीएम के विरोध की आशंका के चलते कांग्रेस शहर और कांग्रेस के दूसरे नेताओं के घर पर भी निगरानी की। इसके अलावा कौन कहां मौजूद है, इसकी जानकारी भी पुलिस ले रही है। काले झंडे दिखाने के लिए मेला मैदान पर खड़े प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी दिनेश गुर्जर को 50 कांग्रेसियों सहित गिरफ्तार किया। न्यू हाउसिंग बोर्ड गेट पर खड़े सुमावली विधानसभा के कांग्रेस नेता राम लखन दंडोतिया, अशोक सिकरवार सहित करीब 25 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।