jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

मोहब्बत में बाप बना अड़ंगा, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलाकर पिता को उतारा मौत के घाट

पिता का शव गांव से बाहर एक बोरे में ट्यूबवेल से बरामद हुआ

मेरठ। बहसूमा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय एक लड़की और उसके 23 वर्षीय प्रेमी को लड़की के पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता 2 नंवबर से घर से लापता थे। उनका शव गांव से बाहर एक बोरे में ट्यूबवेल से बरामद हुआ।

- Install Android App -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) केशव कुमार ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रहावती गांव में सौतेली बेटी सिमरन उर्फ शबरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता सतवंत सिंह की हत्या की। दोनों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। परिवार ने मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक के भतीजे के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उन्होंने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होनें ने अपराध स्वीकार किया। एसपी ने कहा, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की प्राथमिकी में बदल दिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।